महुआ चुनने गयी महिला चट्टान से गिर कर घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2026 9:34 PM
महुआ चुनने गयी महिला चट्टान से गिर कर घायल
गुमला. सदर थाना के बेलगांव के जंगल में महुआ चुनने के दौरान चट्टान से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान करियो देवी (65) के रूप में हुई है. शुक्रवार की सुबह करियो देवी बेलगांव जंगल में महुआ चुनने गयी थी. इस दौरान करीब 10 बजे चट्टान पर पैर फिसल जाने से वह गिर पड़ी, जिससे उसके कमर और पैर में गंभीर चोट लग गयी. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें दोपहर करीब एक बजे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है.
बैल के दौड़ने से दो युवक गिर कर घायल
बसिया. जोरया पुरनाडीह गांव निवासी अनिल उरांव (20) शुक्रवार करीब एक बजे हादसे में घायल हो गया. अनिल उरांव अपने एक साथी के साथ किसी निजी काम से फुलवारटोली गया था, वहां से घर लौटने के दौरान जोरया के पास बैल अचानक दौड़ने लगा, जिससे अनिल संतुलन खोकर गिर पड़ा. घटना में अनिल उरांव के चेहरे तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी हैं. वहीं उनके साथ मौजूद साथी को भी हल्की चोट लगी है.सड़क हादसे में तीन लोग घायल
गुमला. घाघरा थाना के टोटांबी के समीप शुक्रवार को 3.30 बजे एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया. बाइक में सवार दो युवक व एक महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से उठाया गया. दीपक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से आयी और बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारते हुए भाग गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










