खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें संचालक

Updated:
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें संचालक

विज्ञापन

गुमला. जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन व तंबाकू नियंत्रण नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी व जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो ने किया. इस दौरान उर्मी चौक स्थित महतो होटल, अर्जुन होटल, पालकोट रोड स्थित शिव होटल समेत आसपास की कई दुकानों व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. निरीक्षण में प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था तथा कार्यरत कर्मियों द्वारा एप्रन, ग्लब्स व हैंडगियर के अनिवार्य उपयोग का जांच की गयी. साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया. जांच के दौरान कुछ कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक्सपायरी उत्पाद होटलों व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराये जाने की बात सामने आयी. इस पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आपत्ति जताते हुए संबंधित संचालकों को चेतावनी दी कि एक्सपायरी उत्पाद किसी भी परिस्थिति में बिक्री या उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं कराये. अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 के तहत विद्यालय के 100 मीटर की परिधि समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग व बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन मामले में दो प्रतिष्ठानों से कुल 600 रुपये जुर्माना वसूला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola