रास्ता पूछने के बहाने रोका, बंदूक दिखाकर लूट ली बाइक; थाना पार कर भागे अपराधी
जानकारी देते सुकरा उरांव | Prabhat Khabar Network
गुमला-रांची नेशनल हाइवे पर चार अपराधियों ने बंदूक दिखाकर युवक की बाइक लूट ली. पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी है.
भरनो. नेशनल हाइवे-43 पर गुमला-रांची मुख्य मार्ग में भरनो थाना से महज कुछ दूरी पर चार अपराधियों ने बंदूक के बल पर युवक की बाइक लूट ली. घटना गत रात करीब आठ बजे की है. अपराधी बाइक लूटने के बाद भरनो थाना को पार करते हुए रांची की ओर फरार हो गये.
आपके शहर में
मुत्तुरीअंबा टोंकाटोली निवासी सुकरा उरांव (29) अपनी आरएस बाइक (जेएच01एफए 6060) से दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच देखने सिसई गया था. मैच खत्म होने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान हाथी पुल के पास चार अपराधियों ने उसे रोक लिया.
सुकरा के अनुसार, अपराधियों ने पहले उससे बेड़ो जाने का रास्ता पूछा. इसके बाद बंदूक दिखाकर उसकी बाइक लूट ली. उसने बताया कि चारों अपराधी दो बाइक पर सवार थे. बाइक लूटने के बाद सभी रांची की ओर भाग गये.
घटना के बाद सुकरा भरनो थाना पहुंचा और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बंदूक के बल पर बाइक लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस तकनीकी सहायता से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए