पुल नहीं होने से नदी पार कर गांव पहुंच रहे ग्रामीण, बारिश में बढ़ी परेशानी
28 गुम 32 में यह तस्वीर गुमला प्रखंड के जुंगाटोली गांव की है. गांव जाने के रास्ते पर नदी है. जहां पुल नहीं है. अभी बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. नदी के बीच से होकर लोग आवागमन कर रहे हैं. | Prabhat Khabar Network
गुमला के जुंगाटोली गांव में पुल न होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.देखें पूरी खबर.
गुमला. प्रखंड के जुंगाटोली गांव के ग्रामीण इन दिनों बारिश के कारण आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव जाने वाले रास्ते में नदी पड़ती है, लेकिन नदी पर अब तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है. बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गयी है.
आपके शहर में
ग्रामीणों को मजबूरी में नदी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. जलस्तर बढ़ने के बावजूद लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए नदी पार कर गांव से बाहर जाना पड़ता है. इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को नदी पार करने में काफी परेशानी होती है.
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नदी पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में आवागमन सुगम हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए