मछली मारने डैम गये ग्राम पहान की डूबने से मौत

Updated at : 28 Apr 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
मछली मारने डैम गये ग्राम पहान की डूबने से मौत

मछली मारने डैम गये ग्राम पहान की डूबने से मौत

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड के तिलवारी डैम में सोमवार को ग्राम पहान कृष्णा मुंडा (41) की डैम में डूबने से मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि सरहुल पर्व से एक दिन पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मछली व केकड़ा पकड़ने के लिए डैम गये थे. इस दौरान कृष्णा मुंडा डैम की गहराई की ओर चले गये, जिससे वे डूब गये. ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया. लेकिन असफल रहे. घटना की सूचना मिलते चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और ग्रामीणों के सहयोग से कृष्णा मुंडा के शव को डैम से बरामद किया. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने कृष्णा मुंडा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कृष्णा मुंडा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. कृष्णा मुंडा का शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला के अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया. कृष्णा मुंडा का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया.

पागल कुत्ते के आधा दर्जन लोगों को काटा

घाघरा. प्रखंड के हेठ आदर गांव में एक पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए और घायलों को सीएचसी घाघरा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया. घायलों में हेठ आदर निवासी लिटू उरांव, विष्णु उरांव, संपत्ति देवी, बीरो पानी निवासी पिरतू असुर समेत दो अन्य शामिल हैं. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे गांव में ही घूम रहे लोगों को पागल कुत्ते ने दौड़ाया. इस दौरान आधा दर्जन लोगों को काट कर जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola