कोयल नदी में नहाने गये थे तीन बच्चे, एक की डूबने से मौत

Updated at : 19 Sep 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
कोयल नदी में नहाने गये थे तीन बच्चे, एक की डूबने से मौत

24 घंटे की तलाशी के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला

विज्ञापन

सिसई. सिसई प्रखंड स्थित पुसो थाना क्षेत्र के सहिजना कोयल नदी में नहाने गये तीन बच्चों में से एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. मृतक पुसो गांव निवासी स्व. मनोहर महतो के 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार महतो है. यह दर्दनाक घटना गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है. 24 घंटे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने प्रिंस के शव को नदी से खोज कर निकाला. नदी में डूबने के बाद प्रिंस 15 किमी तक बह कर झाड़ी में फंस गया था. छह साल पहले मृत बच्चे के पिता की भी मौत हो गयी थी. पिता की मौत के बाद प्रिंस व उसका छोटा भाई टुकटुक कुमार महतो (8) सहिजना गांव में अपने नाना के घर में रह कर पढ़ाई कर रहे थे. प्रिंस सहिजना के प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार का छात्र था.

पिता के बाद बेटे की मौत से टूटा परिवार

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोनों भाई प्रिंस व टुकटुक अपने दोस्त राज उरांव (11) के साथ कोयल नदी में नहाने गये थे. अचानक नहाते नहाते प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसको डूबते देख टुकटुक व राज नदी के किनारे पर आ गये और मदद के लिए चिल्लाने लगे. आसपास किसी के नहीं होने पर टुकटुक को वहीं छोड़ राज दौड़ते हुए गांव आकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. आनन-फानन में ग्रामीण नदी पहुंचे व प्रिंस की नदी में खोजने लगे. घटना की सूचना मिलते थानेदार जहांगीर खान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से उन्होंने भी बच्चे को खोजने का प्रयास किया. किंतु प्रिंस नहीं मिला. शाम होने के कारण सभी को तलाश रोकनी पड़ी. दूसरे दिन शुक्रवार को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम बुलायी गयी. टीम ने करीब आठ घंटे तक घटनास्थल से 15 किमी नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद शव मिला.

मजदूरी कर घर चलाती है प्रिंस की मां

सिसई प्रखंड के बीडीओ रमेश कुमार यादव व सीओ अशोक बड़ाइक घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी लिया. बता दें कि प्रिंस की मां अपनी छोटी बच्ची के साथ पुसो में मजदूरी कर घर चलाती है. छह साल पहले विधवा होने के बाद अब तक पेंशन नहीं बना है. राशन कार्ड भी नहीं है. बड़े बेटे की दुखद मौत से उसका रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola