नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2026 9:59 PM
नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत
गुमला. व्यवहार न्यायालय गुमला के नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह के जिले में आगमन पर गुमला बार एसोसिएशन ने समारोह आयोजित कर स्वागत किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि नये जिले में कार्य करने का अनुभव हमेशा नया और चुनौतीपूर्ण होता है. कहा कि अनुभव से ही न्याय तक पहुंचा जाता है. मैं भी एक वकील से ही जज की कुर्सी तक पहुंचा हूं. एक-दूसरे के सहयोग और समर्पण से ही हम इस जिले में एक बेहतर और सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था को कायम रख पायेंगे. समारोह के दौरान गुमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण साहू, उपाध्यक्ष राधा नकुल सिंह और सचिव ओमप्रकाश बाबूलाल ने नये न्यायाधीश का स्वागत करते हुए अपनी बाते रखीं. संघ के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि श्री सिंह के कार्यकाल में न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ, सहज और सरल होगी. समारोह में सह सचिव आदित्य सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, मोसाहिद आजमी, एमपी श्रीवास्तव, राकेश रंजन, विश्वनाथ प्रसाद, राजेंद्र नाग, मिथिलेश अखौरी, एरिन खान, विमल कुमार, शैलेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मी शर्मा, बलदेव शर्मा, अरुण कुमार, शशि रंजन अखौरी आदि मौजूद थे.
इंटर महिला कॉलेज में नामांकन शुरू
गुमला. इंटर महिला महाविद्यालय गुमला में वाणिज्य व कला संकाय इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (11वीं) सत्र 2026-28 में नामांकन शुरू हो गया है. इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर नामांकन फार्म प्राप्त कर नामांकन करा सकते हैं. महाविद्यालय में छात्रवृत्ति व छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है. यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्या नीलिमा जायसवाल ने दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










