नवादा में बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट, कई लोग घायल

नवादा में बारातियों के साथ मारपीट व लूटपाट, कई लोग घायल
गुमला. गुमला से बिहार के नवादा गये बरातियों के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना घटी है. घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है. जानकारी के अनुसार गुमला से एक बरात मो शमशेर की बहन की शादी में शामिल होने नवादा के बड़ी दरगाह इलाके में पहुंची थी. खान-पान के बाद देर रात सभी बाराती पास के एक लॉज में ठहरने जा रहे थे. बताया गया कि महिलाएं आगे-आगे चल रही थीं. तभी अचानक 20-25 की संख्या में स्थानीय लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. पीछे चल रहे पुरुषों ने जब इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में शब्बीर रॉय, कांग्रेसी नेता कलाम रॉय, उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं. पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान महिलाओं के गहने सोने की चेन, झुमके और नगद राशि भी लूट ली. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर घायलों का इलाज कराया गया. इसके बाद सभी गुमला लौट आये. मामले को लेकर नवादा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. वहीं घटना के वायरल वीडियो सामने आने के बाद गुमला और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश और चिंता का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




