9 अगस्त को गुमला के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में धूमधाम से मानेगा आदिवासी दिवस, तैयारियां तेज

31 गुम 7 में बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
गुमला: पालकोट रोड स्थित सरना झंडा पाठ स्थल में गुमला जिले के आदिवासी संगठन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में धूमधाम से आदिवासी दिवस मनाया जायेगा.
नेल्सन भगत ने कहा है कि कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, परंपरा, भाषा, सभ्यता तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा व संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज की एकता को मजबूत करना है.
कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद 11:45 बजे परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जनसभा होगी.
आयोजन समिति के अध्यक्ष नेल्सन भगत ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी अपनी प्राचीन संस्कृति, भाषा, जल, जंगल, जमीन व सभ्यता को बचाकर रखा है. इसलिए इस बार के आदिवासी दिवस को हमलोग नये तरीके से मनाते हुए अपनी प्राचीन संस्कृति, भाषा, जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करने का संकल्प लेंगे. मौके पर नेल्सन भगत, महावीर उरांव, कार्तिक उरांव, जगरनाथ उरांव, बेनेडिक कुजूर, योगी उरांव, हितेश्वर भगत, संजय उरांव, दीपक भगत, सेत एक्का, प्रेम एक्का, सोनो मिंज, फुलमनी उरांव, चंद्रमणि उरांव, पुण्या देवी, जगरानी कुजूर, होसियाना तिर्की, सलीम टोप्पो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










