गुमला में ज्योति संघ की बैठक, डॉ सतीश अध्यक्ष और मोहित गुप्ता बने सचिव

Updated:
विज्ञापन
31 गुम 9 में बैठक में संघ के लोग31 गुम 10 में सतीश पाठक | Prabhat Khabar Network

31 गुम 9 में बैठक में संघ के लोग31 गुम 10 में सतीश पाठक | Prabhat Khabar Network

ज्योति संघ गुमला की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ सतीश पाठक अध्यक्ष और मोहित कुमार गुप्ता सचिव चुने गए। संगठन ने सामाजिक और खेल गतिविधियों पर जोर दिया।

विज्ञापन

गुमला: ज्योति संघ गुमला की बैठक तत्कालीन अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के सभी पदधारियों, संरक्षक व सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में बीते वर्ष संपन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की विस्तृत समीक्षा की गयी. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया.

वहीं अगले दो साल के लिए संघ के नये पदधारियों का चुनाव किया. इसमें अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पाठक, उपाध्यक्ष राकेश कुमार व अमित कुमार प्रसाद, सचिव मोहित कुमार गुप्ता, सह सचिव शुभम कुमार लाल व सौरभ कुमार, क्लब सचिव अशोक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, कानूनी सलाहकार ओम प्रकाश बाबूलाल, अंकेक्षक संजय कुमार व कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार लाल, मुकेश कुमार सिंह, राधेश्याम पाल सिंह, प्रीतम कुमार, उदय प्रताप ओहदार, विशाल कुमार, नीतीश कुमार, शिवम अग्रवाल, आयुष चौधरी, जयंत कुमार व रोमिल शंकर को बनाया गया.

मौके पर वरिष्ठ संरक्षक सदस्य नंदलाल विश्वकर्मा ने कहा कि ज्योति संघ गुमला पूर्व वर्षों में धार्मिक व सामाजिक कार्यों के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी संस्था रही है. उन्होंने फुटबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को दोबारा प्रारंभ करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया, ताकि समाज के विकास की दिशा में संगठन और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके.

वरिष्ठ संरक्षक सदस्य बद्री कुमार गुलशन, राधे दीवान तथा लालचंद्र अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, एकजुटता व भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये. नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पाठक ने संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक सेवा के विस्तार तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola