सिसई में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
31 गुम 12 में धरना प्रदर्शन में लोग | Prabhat Khabar Network
सिसई प्रखंड में मूलभूत सुविधाओं की कमी के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन। राज्यपाल, सीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम सीओ को सौंपा गया ज्ञापन।
गुमला: गुमला के सिसई प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया. नागरिकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिसई के मुख्य शहरी क्षेत्र में आजादी के बाद से अब तक एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है.
इसका सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है. धरना-प्रदर्शन की सबसे खास बात सामाजिक एकता रही. हिंदू जागरण मंच के संजय वर्मा और अंजुमन फलाहुल इस्लामिया सिसई के सदर सलमान अली एक ही मंच पर बैठकर आंदोलन का नेतृत्व करते नजर आये.
दोनों नेताओं ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या समाज विशेष का मुद्दा नहीं, बल्कि सिसई के आम नागरिकों के अधिकार और विकास से जुड़ी लड़ाई है. इस एकजुटता ने आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाया. धरना शुरू होने के बाद मुख्य सड़क, बसिया रोड और थाना रोड के अधिकांश व्यापारियों ने समर्थन में अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन और भारतीय जनता पार्टी ने भी आंदोलन को जनहित का मुद्दा बताते हुए समर्थन दिया. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक के नाम एक ज्ञापन सीओ अशोक बड़ाइक को सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, पंकज साहू, मनोज वर्मा, रामानंद सिंह, गजराज महतो, निरंजन सिंह, नंदू सिंह, लालमोहन साहू, सुमित महली, लक्ष्मी नारायण यादव, सनंत केशरी, विनय विश्वकर्मा, चुड़ामन गोप, जमुना पंसारी, राशिद करीम, अशफाक अंसारी, सफीक अंसारी, इजराइल अंसारी, छोटू अंसारी, हसनैन खान, कृष्णा केशरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए