जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 08 Apr 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनरों व चार्ज पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने किया. मौके पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील दायित्व है, जिसे चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा के अंदर संपादित किया जाना है. उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों व फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा. कार्यक्रम में प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा प्रशिक्षण के विषय वस्तु व उद्देश्यों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड रांची के विशेषज्ञों राजा शंकर ठाकुर एवं जीभवानी कुमार रजक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित कानूनी प्रावधानों, विभिन्न परिभाषाओं, मकान सूचीकरण, जनगणना मकानों के नक्शा निर्माण, एचएलओ एप का मोबाइल में इंस्टॉलेशन और उपयोग तथा सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी जा रही है.

सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक रेफर

घाघरा. प्रखंड मुख्यालय के पुराना पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बिशुनपुर हेसराग निवासी अमरेश उरांव व सुमित उरांव शामिल हैं. दोनों सरहुल पर्व देखने के लिए घाघरा आये थे और करमडीपा में सरहुल देखने के बाद वापस घर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद सुमित को गुमला रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola