ePaper

Road Accident in Gumla : गुमला में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

Updated at : 21 Jun 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

गुमला में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए है.

विज्ञापन

Road Accident in Gumla: गुमला, बिशुनपुर व घाघरा में तीन अलग-अलग हादसे में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि 20 से अधिक लोग घायल है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को उनके परिजनों को सौंप दिया.

पिकअप के धक्के से टेंपो पलटा, एक की मौत, एक दर्जन घायल

गुमला के केसीपारा के समीप पिकअप वाहन द्वारा टेंपो को पीछे से धक्का मारने से टेंपो में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गये. वहीं बेला गांव निवासी सुकरू खड़िया (50) की मौत सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में हो गयी. घायलों में बेला गांव निवासी आरती कुमारी (2), रकमसेरा गांव निवासी द्रौपदी देवी (45), हुरहुरिया निवासी चरवा उरांव (50), बेला गांव निवासी सोमारी देवी (30), बसंती देवी (40), समसेरा निवासी कृष्णा सिंह (36), जोकारी सिमडेगा निवासी निर्मल ओसगा (38) व मृतक का भाई लक्ष्मण खड़िया (35) है. घायलों ने बताया कि हम सभी टेंपो से गुमला आने के लिए निकले थे. जिसमें कुछ लोग किसान है, जो खेतीबारी के लिए धान बीज व कीटनाशक खरीदने आ रहे थे. तभी पीछे से आ रहे पिकअप वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक टेंपो को धक्का मार दिया. जिससे टेंपो खेत में जाकर पलट गया. जिससे हम सभी घायल हो गये.

बिशुनपुर : टेंपो व बोलेरो की भिड़ंत, छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल

बिशुनपुर थाना के जतरा टाना भगत विद्या मंदिर स्थित पुल नदी के समीप टेंपो व बोलेरो की भिड़ंत में एसएस हाई स्कूल टेन प्लस टू के छात्र लबगा गांव निवासी करमचंद खेरवार (17) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं चालक वीरेंद्र उरांव के सीने में गंभीर चोट लगी है. जबकि टेंपो में सवार छात्र रोशन बिरहोर (19), संदीप उरांव (18), मनीषा देवी (34), सुनीता मीणा बड़ा (35), उषा नगेसिया घायल है. छात्रों ने बताया कि हम लोग स्कूल आये थे. लौटने के क्रम में बिशुनपुर चौक के समीप टेंपो से बैठकर अपने घर बनारी जा रहे थे. तभी पुल के समीप पीछे से आ रही एक बोलेरो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे टेंपो सड़क पर ही पलट गया. जिससे हम सभी घायल हो गये.

घाघरा : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

घाघरा थाना के शिवराजपुर गांव निवासी बुरूंगा उरांव (70) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक के हाथ में सूजन हो गया था. वह घर से पैदल खरका स्थित एक भगत के पास झड़वाने के लिए गया था. जहां से झड़वाकर वह पैदल घर लौटने के क्रम में टोटांबी केंदटोली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था. जिसकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी.

Also Read : खूंटी : मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola