हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 09 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घाघरा पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल पर चार हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पुलिस अपराधियों को दौड़ा रही थी, तब फायरिंग भी हुई है. अब फायरिंग पुलिस की ओर से हुई है या अपराधियों की ओर से इसकी जानकारी नहीं है. लोगों के अनुसार फायरिंग हुई है. पकड़े गये तीनों अपराधियों के पास से पिस्तौल बरामद होने की सूचना है. साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. परंतु, पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गयी. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. अधिकारी भी घटना के बाद से फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं. जबकि घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज रांची गये थे. पुलिस को जैसे सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के समीप अपराधी जमे हैं. तुरंत गुमला से भी एक पुलिस टीम घाघरा पहुंची. इसके बाद घाघरा व गुमला पुलिस ने मिलकर अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. पुलिस को देखते अपराधी भागने लगे. इस दौरान फायरिंग भी हुई है. पकड़े गये अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola