बिहार पुलिस के जवान के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार पुलिस के जवान के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
गुमला. बिहार पुलिस के जवान के घर में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने लाखों रुपये के जेवर-नकदी पर हाथ साफ किया है. मामला गुमला सदर थाना के गणेशपुर डीपा की है. जहां नानी घर घूमने गये एक बिहार पुलिस जवान के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पालकोट थाना क्षेत्र निवासी चंद्रमुनि मिंज जो वर्तमान में अपने रिश्तेदार कैलाश किंडो के गणेशपुर डीपा स्थित घर में रह रहे हैं. उनके घर में चोरी हुई है. चंद्रमुनि के पति बिहार पुलिस में पदस्थापित हैं और हाल ही में छुट्टी पर घर आये हुए हैं. बताया जा रहा है कि दो मई को पूरा परिवार घाघरा स्थित नानी घर घूमने गये थे. इस दौरान घर सूना पाकर चोरों ने चोरी कर ली. तीन मई की देर रात जब परिवार वापस लौटा. तब घर का ताला टूटा देख सभी के होश उड़ गये. चोरों ने घर से कांसा के 12 सेट बर्तन, करीब 85 हजार रुपये मूल्य की दो महंगी कलाई घड़ियां, बच्ची की पायल का एक सेट, सोने का झुमका और 10 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित चंद्रमुनि मिंज ने सदर थाना पहुंच चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










