गुमला में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

Updated at : 10 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

गुमला में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

विज्ञापन

गुमला. शहर के डुमरडीह इलाके में चोरों ने किराये के मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखे बर्तन, जेवरात और नगद राशि समेत करीब 50 से 55 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिये. मामले को लेकर पीड़ित ने गुमला थाना में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी धनवा उरांव वर्तमान में अपने परिवार के साथ गुमला थाना क्षेत्र के डुमरडीह में किराये के मकान में रह रहे हैं. पीड़ित के अनुसार आठ मार्च को होली पर वह अपने परिवार के साथ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बसिया प्रखंड क्षेत्र के दतिया गांव गये हुए थे. रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह वापस डुमरडीह स्थित अपने किराये के मकान पहुंचे और गेट खोलकर अंदर गये, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा तथा सूटकेस को भी तोड़ दिया गया था. चोरों ने बक्से में रखे कांसा व पीतल के बर्तन, थाली, लोटा, सोने की सिकरी समेत अन्य जेवरात और करीब 29 हजार रुपये नगद चोरी कर ली है. पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना में कुल मिलाकर करीब 50 से 55 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना के बाद उन्होंने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola