युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
गुमला. सदर थाना के बसुआ बरहाटोली में मंगलवार को 26 वर्षीय बसंत बैठा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक निर्माणाधीन सदर अस्पताल में श्रमिक के रूप में कार्य करता था. बसंत बैठा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर था. इस दौरान उसने धान ढोने वाली रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली. परिजनों ने जब दरवाजा खोला, तब तक मौत चुकी थी. परिजनों ने बताया कि बसंत काम के सिलसिले में बाहर रहता था. लेकिन एक और दो मई को वह सरहुल का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव बसुआ आया था. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा. परिजनों ने बताया कि बसंत ने तीन साल पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी. हालांकि उस वक्त उसे बचा लिया गया था. वर्तमान में उसकी शादी को महज पांच महीने हुए थे. घटना की सूचना मिलते गुमला पुलिस सदर अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने स्थानीय गवाहों और परिजनों के बयान दर्ज कर मंगलवार को ही पोस्टमार्टम करवाया. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है.
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
गुमला. चैनपुर थाना के परहाटोली के समीप सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सुगासरवा गांव निवासी अल्बीनुस लकड़ा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अलबीनुस लकड़ा अपने साथी अभय एक्का (35 वर्ष) के साथ सोमवार को मोटरसाइकिल से घाघरा थाना क्षेत्र के पनसो बाजार गया था. अलबीनुस ने पिछले सोमवार को वहां से बैल खरीदा था, जिसके कुछ पैसे बकाया था. उसी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए दोनों एक सप्ताह बाद फिर सोमवार शाम पनसो बाजार गये थे. वापसी के दौरान शाम 6:30 बजे परहाटोली के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अलबीनुस लकड़ा की मौके पर ही जान चली गयी. घटना की सूचना मिलते चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया. मंगलवार को पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










