स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनायेगी आजसू : डॉ देवशरण भगत

Updated at : 17 Jun 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनायेगी आजसू : डॉ देवशरण भगत

गुमला परिसदन में आजसू जिला कमेटी की हुई बैठक

विज्ञापन

गुमला. गुमला परिसदन में जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू की अध्यक्षता में आजसू जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रवक्ता सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी डॉक्टर देवशरण भगत व विशिष्ट अतिथि जिला संगठन सह प्रभारी अरविंद यादव मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि 22 जून को आजसू बलिदान दिवस हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में मनायेगा. इसमें संपूर्ण झारखंड प्रदेश से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा. झारखंड स्वाभाविक राज्य नहीं है. अलग राज्य के आंदोलन में आजसू के नौजवानों की कुर्बानी की बदौलत झारखंड अलग राज्य बना है. आंदोलन काल में आजसू के नौजवानों ने अपना बलिदान दिया. घर बार छोड़े, अपनी जवानी कुर्बान की, अपना सर्टिफिकेट जलाया व आर्थिक नाकेबंदी की, तब जाकर सरकार अलग राज्य बनाने की मांग को स्वीकार किया. बलिदान दिवस पर संघर्ष के इतिहास का बोध कार्यकर्ताओं को कराया जायेगा. वर्तमान सरकार के काम-काज की समीक्षा की जायेगी. साथ ही भावी कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी. जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि गुमला जिले में कार्यकर्ताओं का मजबूत व सशक्त संगठन विस्तार किया जायेगा. जनमुद्दों को लेकर पार्टी के एक एक कार्यकर्ता मुखर रहेंगे. जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने कहा कि गुमला जिले के सभी प्रखंड व पंचायत से सक्रिय कार्यकर्ता बलिदान दिवस में शामिल होंगे. आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम टोप्पो ने आजसू पार्टी व केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व पर आस्था विश्वास रखते हुए पार्टी में घर वापसी की. इनके अलावा पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु देवी, चापो देवी, झरियो देवी, रानी देवी, प्रकाश सोनी, बंधनू उरांव ने आजसू पार्टी में घर वापसी की. मौके पर रांची जिला सचिव दयाशंकर झा, कैप कुमार, जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा जिला प्रभारी गोपीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य दुर्गा साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खरवार, छोटू उर्फ दीपक साहू, जिला सचिव गोलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामू गोप, मनदीप महली, सुखदेव गोप, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, किसान संघ जिलाध्यक्ष मेघनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, छात्र संघ प्रभारी सानू कुमार, विकास साहू, मनीष सिंह, मार्कोस मिंज, समलेश शर्मा, अजीत साहू, अशोक कुमार सिंह, सलीम टोप्पो, प्रकाश सोनी, बंधनु उरांव, इंदु देवी, जरिया देवी, रानी देवी, चापो देवी, राजेश गोप मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola