प्रशासन चलना सीखा सकता है, दौड़ना आपको स्वयं होगा : डीसी

Updated at : 06 Apr 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन चलना सीखा सकता है, दौड़ना आपको स्वयं होगा : डीसी

कार्यशाला, प्रशिक्षण और चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

गुमला. नगर भवन में सोमवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत मशरूम कल्टीवेशन परियोजना पर कार्यशाला, प्रशिक्षण और चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया. उपायुक्त ने लाभुकों के बीच डमी चेक व सोलर ड्रायर का वितरण किया. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है. उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशासन आपको चलना सिखा सकता है, लेकिन आगे बढ़ कर दौड़ना आपको स्वयं होगा. कार्यक्रम के दौरान महिला लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मशरूम खेती से उनकी आय में वृद्धि हुई है. जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में आकांक्षी प्रखंड डुमरी के कुल 500 पीवीटीजी व जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इस योजना से जोड़ा जा रहा है. योजना के प्रथम चरण में मॉडल गांव औरापाट के 45 परिवारों को ऑयस्टर मशरूम किट व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. ऐप एग्रीगेट कंपनी द्वारा उत्पादों की खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो रहा है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola