दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग : डॉ पूजा

लायंस क्लब फैमिली गुमला ने केयर एडवांस अस्पताल में लगाया नि:शुल्क डेंटल कैंप
गुमला. लायंस क्लब फैमिली गुमला ने केयर एडवांस हॉस्पिटल में निशुल्क डेंटल कैंप क्लब के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता के मार्गदर्शन में लगाया गया. दंत चिकित्सक डॉ पूजा प्रसाद ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए समर्पण के साथ मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार समेत उपस्थित हुए. मौके पर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और निःशुल्क जांच व परामर्श का लाभ उठाया. शिशिर गुप्ता ने कहा है कि डेंटल कैंप का मुख्य उद्देश्य केवल दांतों की जांच करना ही नहीं, बल्कि लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है. डॉ पूजा प्रसाद ने कहा कि दांत हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं. जिनकी अनदेखी हमें भारी पड़ सकती है. छोटी-छोटी समस्याएं जैसे कैविटी या मसूड़ों में सूजन, यदि समय पर इलाज न हो, तो गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं. उन्होंने लोगों को दिन में दो बार ब्रश करने, सही ब्रशिंग तकनीक अपनाने, तंबाकू एवं अत्यधिक मीठे पदार्थों से परहेज करने तथा हर छह महीने में नियमित दंत जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि बच्चों में प्रारंभ से ही सही आदतें विकसित करना आवश्यक है, जिससे उनका भविष्य स्वस्थ रह सके. मौके पर सचिव सुमित जाजोदिया, शिखा जाजोदिया, मोनी जायसवाल, कृष्ण देवी, सुबोध कुमार, प्रकाश गुप्ता, अंजना गुप्ता, नितेश नवीन, लायन शिवानी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन श्वेता, अरुण गोयल, अंकिता गोयल, लायन रंजीत, लायन अर्चना, सोनल केशरी, लायन तृप्ति, विनीत लाल, निखिल नारसरिया, नेहा नारसरिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




