बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की अनुपस्थिति से शिक्षक चिंतित

Updated at : 04 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की अनुपस्थिति से शिक्षक चिंतित

बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की अनुपस्थिति से शिक्षक चिंतित

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड के प्लस टू उवि भरनो और प्लस टू उवि तुरीअंबा में कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों की बेहद कम उपस्थिति ने शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है. बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति घट कर महज 40 से 50 फीसदी रह गयी है. प्लस टू उवि भरनो की प्राचार्या वरदानी टोप्पो व तुरीअंबा के प्राचार्य बलबीर तिग्गा ने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं और उनका मानना है कि परिणाम घोषित होने के बाद ही वे स्कूल आयेंगे. प्राचार्या वरदानी टोप्पो ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की तैयारी के लिए छात्रों का नियमित स्कूल आना अनिवार्य है, ताकि समय पर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके. प्रबंधन द्वारा एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों और संबंधित पोषक क्षेत्र के मुखियाओं को भी इस बाबत सूचित कर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया गया है. प्राचार्या ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि समय रहते कोर्स पूरा हो सके और आने वाली परीक्षाओं में उन्हें परेशानी न हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola