Swachh Survekshan 2020 : स्वच्छ शहरों में पूर्वी भारत में सातवें और राज्य में पहले स्थान पर गुमला ने मारी बाजी

Updated at : 20 Aug 2020 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2020 : स्वच्छ शहरों में पूर्वी भारत में सातवें और राज्य में पहले स्थान पर गुमला ने मारी बाजी

Swachh Survekshan 2020 : गुमला सबसे स्वच्छ शहर है. यहां गंदगी नहीं है. शहर में कहीं कूड़ा- कचरा नहीं है. स्वच्छ एवं सुंदर होने के कारण गुमला नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में झारखंड राज्य में पहला स्थान पर रखा गया है और पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. वहीं, पूर्वी भारत में गुमला जिला सातवें स्थान पर है. नगर परिषद गुमला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले नगर निकायों में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया. साथ ही पूर्वी भारत क्षेत्र में गुमला जिला का सातवां रैंक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है.

विज्ञापन

Swachh Survekshan 2020 : गुमला(जगरनाथ/अंकित) : गुमला सबसे स्वच्छ शहर है. यहां गंदगी नहीं है. शहर में कहीं कूड़ा- कचरा नहीं है. स्वच्छ एवं सुंदर होने के कारण गुमला नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में झारखंड राज्य में पहला स्थान पर रखा गया है और पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. वहीं, पूर्वी भारत में गुमला जिला सातवें स्थान पर है. नगर परिषद गुमला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले नगर निकायों में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया. साथ ही पूर्वी भारत क्षेत्र में गुमला जिला का सातवां रैंक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है.

उक्त सर्वेक्षण 3 प्रमुख चरणों में संपन्न किया गया है. प्रथम चरण अक्टूबर 2019 से दिसंबर 2019 तक था. जिसमें सर्वेक्षण से जुड़े सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य तथा डॉक्यूमेंट संबंधी कार्यों को संपादित करना था. दूसरा चरण जनवरी 2020 में संपन्न हुआ. जिसके अंतर्गत फील्ड वेरिफिकेशन एवं डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन का कार्य किया गया. तीसरे चरण में सिटीजन फीडबैक लिया जाना था, जो एजेंसी के द्वारा ही सीधे नागरिकों को फोन के माध्यम से लिया गया. उक्त तीनों चरणों को मिला कर संयुक्त रूप से मार्किंग की गयी. जिसमें गुमला को झारखंड में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले निकायों में प्रथम स्थान मिला.

Also Read: Swachh Survekshan 2020, Swachh Mahotsav, My Clean India: स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में झारखंड को सबसे स्वच्छ राज्य का खिताब, जमशेदपुर, जुगसलाई, मधुपुर और खूंटी ने भी जीते पुरस्कार
undefined
3059.55 अंक प्राप्त किया गुमला : अनंत

सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने कहा कि गुमला नगर परिषद कुल 3059.55 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला और पूर्वी भारत में सातवां स्थान प्राप्त किया है. हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है. नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, ईओ हातिम ताई राय, उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, रौनक पांडे एवं सभी सफाईकर्मी समेत नगर परिषद परिवार को बधाई दी है.

2021 में भारत में प्रथम स्थान आना है : दीपनारायण

नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने नगर परिषद के सफाई कर्मी, पदाधिकारी, सीटी मैनेजर एवं आम नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन लोगों की कार्यप्रणाली, लगन एवं दिशा- निर्देश पर गुमला जिला को पूरे झारखंड में पहला स्थान मिला है. अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पूरे देश में बेहतर करेंगे.

Also Read: Swachh Survekshan 2020: तीसरे साल झारखंड फिर देश का सबसे स्वच्छ राज्य, इन 19 कार्यों ने सुधारी राज्य की रैंकिंग नगर परिषद के सभी लोग बधाई के पात्र हैं : कलीम

नगर परिषद गुमला के उपाध्यक्ष कलीम अख्तर ने कहा कि गुमला नगर परिषद के सभी कर्मियों के अथक प्रयास से आज गुमला को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान मिला है. गुमला के लोग भी शहर को साफ- सुथरा रखने एवं अपना फीडबैक देने में अहम भूमिका निभाये हैं. शहरवासी इसी प्रकार अपने शहर को साफ रखें.

कोरोना संकट में स्वच्छ रहने की जरूरत : विधायक

गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा है कि गुमला शहर को सबसे साफ रहने का पुरस्कार मिला है. यह गौरव का क्षण है. लोगों से अपील है कि इसी प्रकार शहर को साफ- सुथरा रखें. साथ ही अभी कोरोना संकट में और भी स्वच्छ रहने की जरूरत है, जिससे हम इस बीमारी को हरा सके.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola