आपसी विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 26 Jul 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

सड़क पर नशे की हालत में मिला पिता, घर ले जाने के दौरान दोनों में हुआ विवाद

विज्ञापन

कामडारा (गुमला). कामडारा थाना के नरसिंहपुर में शुक्रवार की शाम पिता बिंजा सुरीन और पुत्र बिशु सुरीन के आपसी विवाद हुआ. इसके बाद पुत्र ने पिता को पहले पीटा, फिर पत्थर पर पटक कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते कामडारा थाना प्रभारी शशि प्रकाश दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही आरोपी पुत्र बिशु सुरीन को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बिंजा सुरीन (57 वर्ष) शाम में किसी काम से डांड़टोली गया हुआ था. डांड़टोली में काम निबटाने के बाद बिंजा सुरीन वापस अपने घर लौट रहा था. उस समय वह शराब के नशे में थे. इस बीच बिंजा सुरीन का पुत्र बिशु सुरीन खेत में काम कर वापस घर लौट रहा था. घर लौटने के दौरान बिशु ने अपने पिता को सड़क पर नशे की हालत में पाया. बिंजा चल भी नहीं पा रहा था. इस पर बिशु उसे सहारा देकर घर ले जा रहा था. इस दौरान पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बिशु अपने पिता बिंजा को मारने लगा और पत्थर पर पटक दिया, जिससे बिंजा बेहोश हो गया. बिशु अपने बेहोश पिता को वहीं छोड़ कर वापस घर आ गया. इसके बाद रात में बिंजा की पत्नी लुंदरी सुरीन को गांव के लोगों से पता चला कि उसके बेटे ने उसकी पति की हत्या कर दी है. सूचना मिलने के बाद लुंदरी सुरीन गांव के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां लुंदरी व ग्रामीणों ने बिंजा को मृत पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola