बसिया में पेसा कानून के तहत चयन, अजय सिंह सहायक सचिव और नमिता सुरीन कोषाध्यक्ष चुनी गयीं
पंचायत भवन परिसर में उपस्थित लोग : प्रभात खबर
बसिया में पेसा कानून के तहत सहायक पंचायत सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन. ग्रामसभा ने अजय सिंह और नमिता सुरीन पर जताया भरोसा. जानिए पूरी खबर.
बसिया : गुमला जिले के बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन परिसर में बसिया राजस्व ग्राम में पेसा कानून के तहत सहायक पंचायत सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया गया. सहायक सचिव के रूप में अजय सिंह उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में नमिता सुरीन का चयन ग्रामसभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया.
आपके शहर में
सहायक सचिव के रूप में अजय सिंह और फिरू उरांव का नाम प्रस्ताव में लाया गया, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में नमिता सुरीन एवं फुलमनी टोपनो का नाम का प्रस्ताव आया. जिसके बाद ग्राम प्रधान विश्वकर्मा मुंडा, मुखिया गुलशन टेटे, उपमुखिया संदीप सिंह के उपस्थिति में पर्यवेक्षक के रूप में विशेष तौर पर उपस्थित बीटीएम रश्मि सुरीन द्वारा ग्राम सभा के सदस्यों के बीच मत विभाजन कराया गया, जिसमें अजय सिंह और नमिता सुरीन का चयन किया गया.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में पू्र्व CM रघुवर दास का बड़ा बयान, बोले- CBI जांच कराकर दोषियों को नौकरी से हटाए सरकार
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
इसके पूर्व भी सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष के चयन को लेकर ग्राम आयोजित किया गया था जिसे कोरम के अभाव में रद्द कर दिया गया. ग्राम सभा में सुभाष चौधरी, गोकुल चंद्र सोनी, पंकज सिंह, जितेंद्र भगत,रंजीत चौधरी, लक्ष्मी सोनी, हीरा लाल रजक, सत्तार खान, सतीश नायक,अर्जुन नायक,अंकित चौधरी, अमित तिवारी ,अखिलेश यादव, मुकेश साहू समेत लगभग 500 महिला पुरुष उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: कामडारा में हाथी का आतंक! गहरी नींद में सो रहा था परिवार, घर में घुसा हाथी; दीवार तोड़ सामान किया बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








