स्कॉर्पियो नदी में गिरी, एक की मौत, दो बचे

Updated at : 08 Oct 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो नदी में गिरी, एक की मौत, दो बचे

स्कॉर्पियो नदी में गिरी, एक की मौत, दो बचे

विज्ञापन

गुमला. गुमला व छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिलम नदी में बुधवार की सुबह सात बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गिर गयी. नदी में डूबने से लोहरदगा थाना क्षेत्र के तिगरा गांव निवासी 30 वर्षीय जुनैद अंसारी की मौत हो गयी. वहीं स्कॉर्पियो चालक अब्दुल रशीद और शमशाद आलम किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल पाये. घटना की जानकारी देते हुए अब्दुल राशिद ने बताया मंगलवार की रात तीनों दोस्त जशपुर जिले के टीनटांगर गांव गये थे. वहां से बुधवार की सुबह स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे, तभी सिलम नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक को देख कर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पुल से नीचे नदी में गिर गयी. घटना के बाद अब्दुल ड्राइविंग सीट के खुली खिड़की से किसी तरह बाहर निकला. वहीं हाथ से खींच कर अपने साथी शमशाद को बाहर निकाला. जुनैद को निकालने के लिए स्कॉर्पियो के अंदर प्रयास किया गया. लेकिन उसका पता नहीं चला. शायद जुनैद स्कार्पियो के पीछे की ओर चला गया था. घटना की सूचना पर रायडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तभी देखा कि जुनैद अंसारी का शव पानी में दिखा. इसके बाद उसे सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जुनैद विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola