भोजन की गुणवत्ता व भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

Updated at : 04 Apr 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
भोजन की गुणवत्ता व भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

भोजन की गुणवत्ता व भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन

गुमला. जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला के लक्ष्मण नगर फसिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही भोजन की गुणवत्ता व भंडारण व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाये रखने, रसोईघर को साफ-सुथरा रखने व खाद्य पदार्थों को ढक कर सुरक्षित तरीके से रखने का निर्देश दिया. इस दौरान केंद्र में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की गयी. जांच में सेविका व सहायिका को किसी प्रकार के एक्सपायरी उत्पाद का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गयी. केंद्र से वितरित करने वाले पौष्टिक आहार का सैंपल भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को दिये जाने वाले भोजन के पोषण स्तर का ध्यान रखा जाये तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाये. कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समुचित शारीरिक व मानसिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसलिए यहां किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola