संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक
गुमला. जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी हिमांशु गुप्ता एवं सह प्रभारी अविनाश कोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तैयार की गयी. हिमांशु गुप्ता ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर नयी कमेटियों का गठन अगली कार्यकारिणी बैठक से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं के मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. सह प्रभारी अविनाश कोड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है. कहा कि आने वाले चुनाव में देश का युवा इसका करारा जवाब देगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंजलीनता बाड़ा, सिसई विस अध्यक्ष जुगल उरांव, बिशुनपुर विस अध्यक्ष दिलबहार अंसारी, जिला महासचिव निलेश उरांव, लोतेम केरकेट्टा, मनोरंजन टोप्पो, वारिस खान, संदीप मिंज, सौरभ भगत, निरंजन लकड़ा, जॉय कुजूर, अनूप बाड़ा, आलोक कुजूर, साबिर खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




