जब तक ट्रांसपोर्टिंग का एग्रीमेंट नहीं होगा, तब तक माइंस बंद रहेगा

विमरला माइंस के रैयतों ने बाहरियों को काम देने का विरोध करते हुए माइंस में जड़ा ताला
घाघरा. घाघरा प्रखंड के विमरला माइंस के रैयतों ने बाहरी लोगों को काम देने का विरोध करते हुए बुधवार को माइंस में ताला जड़ दिया. रैयतों ने माइंस में बाहरी लोगों को काम देने के विरोध में बीते छह अक्तूबर को हिंडालको के कार्यालय में जाकर आवेदन दिया था. लेकिन कंपनी द्वारा रैयतों की मांग को दरकिनार कर दिया गया. इसके बाद रैयतों ने माइंस में ताला लगा दिया. रैयतों ने कहा है कि विमरला के रैयत को माइंस खुलने के समय यूनियन, कंपनी व ठेकेदार के बीच वार्ता हुआ था कि जो लोग स्थानीय हैं. उनको दूसरा काम भी दिया जायेगा. लेकिन बीते 10 वर्षों से लोहरदगा के राजेश महतो द्वारा ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है. इससे पूर्व भी 28 अगस्त को रैयतों द्वारा माइंस में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य बंद कर दिया गया था. तब पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास में धीरज प्रसाद साहू, रैयत व हिंडालको कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग हेड अभिषेक सिंह विमरला माइंस के जीएम राजेश अंबष्ठ के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें हिंडाल्को के आला अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि एक महीने के अंदर रैयतों के नाम पर ट्रांसपोर्टिंग का एग्रीमेंट कर दिया जायेगा. लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी हिंडाल्को द्वारा कोई वार्ता या एग्रीमेंट नहीं किया गया, जिससे आक्रोशित रैयतों ट्रांसपोर्टिंग रेजिंग कार्य बंद कर दिया. रैयतों ने कहा है कि जब तक ट्रांसपोर्टिंग का एग्रीमेंट नहीं होगा, तब तक माइंस बंद रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




