महावीरी झंडा लगा किया गया रामनवमी महोत्सव का आगाज

Updated at : 10 Mar 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
महावीरी झंडा लगा किया गया रामनवमी महोत्सव का आगाज

केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. केंद्रीय महावीर मंडल समिति गुमला की बैठक मंगलवार को बड़ा दुर्गा मंदिर में अध्यक्ष अजय सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया रामनवमी महोत्सव पर मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को पटेल चौक से शाम 7.30 बजे निकाली जायेगी. अष्टमी शोभायात्रा 26 मार्च को श्री बड़ा दुर्गा मंदिर से शाम 7.30 बजे व रामनवमी शोभायात्रा 27 मार्च को दिन के तीन बजे से टावर चौक से निकाला जायेगा. मंगलवार को पंडित हरिशंकर त्रिपाठी, सुशील पांडा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ टावर चौक, महावीर चौक, थाना चौक में महावीर झंडा लगा कर राम उत्सव का आगाज किया गया. इसके बाद पदाधिकारी द्वारा इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यों का विस्तार किया गया. सभी सनातनियों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए कमेटी को सहयोग करने की अपील की गयी. मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, अवधेश ओहदार, दिलीप जायसवाल, विपिन सिंह, सहसचिव संजय वर्मा, रंजीत सोनी, रूपेश साहू, विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, संजय गुप्ता, केंद्रीय झंडा प्रभारी अमित सिंह यादव, कौशलेंद्र जमुआर, पंकज लाल, पुष्कर लाल, शोभा यात्रा प्रभारी अमित प्रसाद, मुकेश सिंह, संतोष यादव अहिराणा, शंभू सिंह, गुन्नू शर्मा, संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, सौरभ विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, अभय तिवारी, हिमांशु केसरी, परमेश्वर महतो, प्रदीप कसेरा, सुनील यादव, गोपाल शर्मा, गौरव केसरी, रवि गुप्ता, प्रणय कुमार, राहुल कुमार, अजीत कुमार, संरक्षक मंडली में एनपी श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, निर्मल गोयल, मुरली मनोहर प्रसाद, अरुण केसरी, मनमोहन केसरी, अरुण साहू, शशि प्रिया बंटी, दामोदर कसेरा, ब्रिज फोगला, उज्जवल केसरी, दुर्गा गुप्ता, सुरेश फोगला, सुषमा गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह सोनू, अनिकेत कुमार सहित झंडा पूजा में अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola