ePaper

सरहुल महोत्सव की तैयारी तेज, 21 मार्च को निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस

Updated at : 09 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
सरहुल महोत्सव की तैयारी तेज, 21 मार्च को निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस

सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. गुमला में प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं. सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक उरांव (सरना) क्लब दुंदुरिया, लोहरदगा रोड में आयोजित की गयी. बैठक में 21 मार्च 2026 को सरहुल महोत्सव को भव्य रूप से मनाने और सांस्कृतिक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया. सरहुल जुलूस के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में चमरा लिंडा (मंत्री), सुखदेव भगत (सांसद), डॉ रामेश्वर उरांव (पूर्व मंत्री सह विधायक), सुदर्शन भगत (पूर्व सांसद), समीर उरांव (पूर्व राज्यसभा सांसद), गीताश्री उरांव (पूर्व मंत्री), दिनेश उरांव (पूर्व विस अध्यक्ष), कमलेश उरांव (पूर्व विधायक), शिवशंकर उरांव (पूर्व विधायक) और डॉ अरुण उरांव (सेवानिवृत्त आइपीएस) शामिल हैं. वहीं संरक्षक के रूप में गंगाधर भगत (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश), पुनई उरांव (पूर्व डीडीसी), प्रदीप कुमार टोप्पो (कोषागार पदाधिकारी), महादेव उरांव (कार्यपालक अभियंता) , सुशील भगत (अधीक्षण अभियंता), रवि लकड़ा (कार्यपालक अभियंता), बली उरांव (कार्यपालक अभियंता), कविता खलखो (डीइओ), ज्योति खलखो (एडीपीओ), गौरव उरांव (सहायक अभियंता), उमेश कुमार भगत (एसबीआइ), जगन्नाथ उरांव (सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक), गुलाब चंद्र उरांव, वीरेंद्र किंडो (बीडीओ), सुशील कुमार खाखा (सीओ), रामजी तिग्गा (निबंधक) और हरी उरांव (सहायक अभियंता) शामिल हैं.

जयप्रकाश उरांव बने अध्यक्ष : सरहुल महोत्सव के आयोजन को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति का चुनाव किया गया. इसमें जयप्रकाश उरांव को अध्यक्ष, सागर उरांव को कार्यकारी अध्यक्ष, माधुरी भगत, जितिया उरांव, गोविंद टोप्पो, हांदु भगत, मंगलाचरण उरांव, बसंत उरांव और प्रद्युम्न भगत को उपाध्यक्ष चुना गया. दीपनारायण उरांव को सचिव बनाया गया है, जबकि सह सचिव के रूप में कमल उरांव, गौरी किंडो, सुनील उरांव, रामावतार भगत, देवराम भगत, तेंबू उरांव, शिवनंदन उरांव, खुदी भगत दुखी, मीना टोप्पो, जितेश मिंज, गरभू उरांव, देवेंद्र लाल उरांव, महेंद्र उरांव, अनिल उरांव, संजय किंडो और संजय भगत को जिम्मेदारी दी गयी है. सुख बिहारी उरांव को कोषाध्यक्ष तथा महादीप कच्छप, कृष्णा उरांव, भैयाराम उरांव और महेश उरांव को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 52 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है.

15 मार्च को होगी अगली बैठक : समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने बताया कि केंद्रीय सरहुल संचालन समिति की अगली बैठक 15 मार्च को दोपहर 1:30 बजे उरांव क्लब, दुंदुरिया में आयोजित की जायेगी. सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का अनुरोध किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola