पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

चालक ने पिकअप को गुमला थाना में लगा घटना की जानकारी देते हुए थाना में रुक गया
सिसई. थाना क्षेत्र के नागफेनी गांव स्थित ओवब्रिज के समीप अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पहामू गांव निवासी दिलीप साहू (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार उसकी पत्नी अनुराधा देवी (35) घायल है. घायल अनुराधा का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसआइ विनय कुमार महतो सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार दोनों दंपती बाइक से रिश्तेदार के घर कसीरा में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान ओवरब्रिज के समीप तेज गति से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए निकल गया. इसके बाद पिकअप वाहन के चालक गुजरात के बड़ौदा गांव निवासी इलियास खान (49) ने वाहन लेकर गुमला थाना में लगा दी. इलियास ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और रात में थाना में रुक गया. इसके बाद रात लगभग 9.30 बजे अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलियास की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इलियास को हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इलियास के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है. पंचनामा करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




