स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर मंथन, सरकारी संस्थानों के लिए समय निर्धारित

विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

पालकोट में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण का समय और पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से देखें।

विज्ञापन

पालकोट. आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के भव्य और गरिमामय आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव के कार्यालय कक्ष में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी संस्थानों, कार्यालयों एवं विद्यालयों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.

जिसके तहत राजकीय बालक मध्य विद्यालय पालकोट में सुबह 8 बजे, राजकीय बालक मध्य विद्यालय (द्वितीय परिसर) में 8:10 बजे, कंदर्प हाई स्कूल में 8:20 बजे, पालकोट लैंपस में 8:30 बजे, सरकार आता अधिकोष में 8:40 बजे, पालकोट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 8:50 बजे, पालकोट संसाधन केंद्र में 9:10 बजे, वन विभाग में 9:10 बजे, प्रखंड पशुपालन केंद्र में 9:20 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:30 बजे, पालकोट थाना में 9:45 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 10:00 बजे, पंचायत भवन में 10:10 बजे तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बघिमा में 10:20 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.

इस बैठक में प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर पूजा पल्लवी भगत, बीपीआरओ रामलखन सिंह यादव, जेई सुदामा यादव तथा प्रशांत सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola