ePaper

स्वास्थ्य उपकेंद्र को पेटसेरा में बनाये जाने का विरोध

Updated at : 25 Feb 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र को पेटसेरा में बनाये जाने का विरोध

स्वास्थ्य उपकेंद्र को पेटसेरा में बनाये जाने का विरोध

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट प्रखंड की नाथपुर पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सतखारी के ग्रामीणों की बैठक बजरंग बली मंदिर के प्रांगण हुई. बैठक में ग्रामीणों ने सतखारी में लाखों रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को दूसरी पंचायत बंगरू के पेटसेरा गांव में ले जाने का सामूहिक रूप से विरोध किया गया. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि किसी कीमत पर सतखारी में बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को पेटसेरा गांव में नहीं बनने दिया जायेगा. हमारे गांव में अस्पताल बनेगा, तो पंचायत के लोग अस्पताल से लाभान्वित होंगे. बताते चले कि गत तीन दिनों पूर्व भी सतखारी के ग्रामीण एक नेता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. गांव के लोगों ने कहा कि हमारे गांव सतखारी में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने की योजना आयी है. लेकिन जबरन योजना को दूसरे गांव ले जाया जा रहा है. अमित भुइयां ने कहा कि हमारा गांव सतखारी सरकारी योजनाओं से वंचित रहा है. पहली बार किसी प्रकार की योजना हमारे गांव में आयी. लेकिन उसे भी बंद किया जा रहा है. विकास लकड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र होने से हमें बहुत सुविधा मिलेगी. गांव के लोगों को इलाज के लिए बसिया, कोनबीर, पालकोट या गुमला नहीं ले जाना पडे़गा. सुविधायुक्त अस्पताल बन जाने से हमें चिकित्सा सुविधा में सहूलियत होगी. सीमा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र सरकार की देन है, जो सतखारी गांव में ही बनेगा. हम हमारे गांव का अस्पताल को दूसरे गांव नहीं ले जाने देंगे. सूरतमुनी देवी ने कहा कि गांव में सरकारी योजना से काम होने पर गांव की सूरत बदल सकती है. हमें उम्मीद है कि यहां अस्पताल बनेगा, तो आनेवाले समय में गांव के विकास की नयी राह खुलेगी. हम हमारे गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र को दूसरे गांव में ले जाने नहीं देंगे. अनिता देवी ने कहा कि हमारे गांव में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र अधूरा है और हमारे गांव के नाम से आया है, तो हमारे गांव में बने. यदि इसे दूसरे गांव में बनाया गया, तो हम जोरदार ढंग से आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola