डिवाइडर से टकरायी बाइक, जैप जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन
डिवाइडर से टकरायी बाइक, जैप जवान की मौत

डिवाइडर से टकरायी बाइक, जैप जवान की मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना के खोरा पतराटोली गांव के समीप सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जैप जवान बंदू उरांव के रूप में की गयी. वह सिसई थाना क्षेत्र के डड़हा गांव का निवासी था और उसके पिता का नाम शिवा उरांव बताया गया है. बंदू उरांव किसी काम से बाइक से जा रहा था. इस दौरान तेज गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की खबर मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आरोपी को 20 वर्ष की सजा

गुमला. संजीव भाटिया जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो गुमला की अदालत ने सोमवार को अपहरण कर रेप करने के मामले में सुनवाई की. आरोपी चैनपुर प्रखंड के सदान बुकमा निवासी 35 वर्षीय गोपी लोहरा को सजा सुनायी गयी. आइपीसी की धारा 363 के तहत सात वर्ष कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. वहीं छह पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. यह मामला पांच फरवरी 2024 की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola