झारखंड के सरकारी स्कूलों में किस क्लास तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं कल से हो रही हैं शुरू, जानिए किस कक्षा तक के छात्र बिना परीक्षा होंगे प्रमोट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2021 12:22 PM
Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा सात तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बच्चों को व्हाटसएप के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग मेटेरियल भेजा जायेगा. इसके लिए राज्य से लेकर विद्यालय स्तर तक ग्रुप बनाया गया है. आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं तक के बच्चों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्देश दिया गया है.

राज्य स्तर से लर्निंग मेटेरियल बीआरपी-सीआरपी के ग्रुप में भेजा जायेगा. बीआरपी-सीआरपी शिक्षकों को लर्निंग मेटेरियल भेजेंगे. शिक्षक बच्चों को लर्निंग मेटेरियल भेजेंगे. इस तरह झारखंड में राज्य स्तर से बच्चों तक लर्निंग मेटेरियल पहुंचेगा और पढ़ाई करायी जायेगी.
Also Read: जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया का निधन, अंतिम संस्कार आज, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
झारखंड में पिछले वर्ष 17 मार्च 2020 से विद्यालय बंद है. वर्तमान में कक्षा आठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. कक्षा आठवीं तक के बच्चों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्देश दिया गया है.
झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पत्र जारी किये जाने के बाद बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किताब वितरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए