जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया का निधन, अंतिम संस्कार आज, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Jharkhand News, रांची/जामताड़ा : जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया का शनिवार देर रात निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार थे. रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

जामताड़ा से पूर्व विधायक और बड़े भाई विष्णु भैया जी की मृत्यु अत्यंत झकझोर देने वाली है।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 4, 2021
जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया को पहले रिम्स में भर्ती कराया गया था. स्थिति में सुधार न होता देख मेडिका में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान इनसे झारखंड के कई बड़े नेताओं ने मुलाकात की थी. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत अन्य ने इनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.
आपको बता दें कि पू्र्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के दोनों पुत्रों का निधन बीते वर्ष हो चुका है. आज रविवार को पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर जामताड़ा स्थित आवास पर लाकर अंतिम संस्कार किया जायेगा. अंतिम दर्शन के बाद पैतृक गांव करमाटांड़ प्रखंड के पट्टाजोरिया में दाह संस्कार किया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए