JAC 10th, 12th Exam Update : जैक मैट्रिक इंटर की परीक्षा पर कोरोना का साया, परीक्षा की अवधि बढ़ायी गयी, अब प्रायोगिक परीक्षाएं चलेंगी इतने दिनों तक

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2021 12:56 PM

विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा के लिए उत्तर-पुस्तिका की व्यवस्था संबंधित विद्यालय द्वारा की जायेगी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक स्कूलों को 30 अप्रैल तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, जबकि इंटर के परीक्षार्थियों का प्राप्तांक झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय में जमा होगा.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, JAC Board Exam Latest News 2021 रांची : मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कोविड 19 के कारण इस वर्ष परीक्षा संचालन की अवधि बढ़ा दी गयी है. परीक्षा 21 दिनों तक चलेगी. पूर्व में प्रायोगिक परीक्षा अधिकतम दो सप्ताह तक चलती थी. राज्य में पहली बार प्रायोगिक परीक्षा 21 दिनों तक चलेगी. प्रायोगिक परीक्षा को लेकर परीक्षा सामग्री के वितरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है.

तीन मई तक जमा होगा मैट्रिक छात्रों का प्राप्तांक :

प्रायोगिक परीक्षा के लिए उत्तर-पुस्तिका की व्यवस्था संबंधित विद्यालय द्वारा की जायेगी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक स्कूलों को 30 अप्रैल तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, जबकि इंटर के परीक्षार्थियों का प्राप्तांक झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय में जमा होगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी को मैट्रिक के परीक्षार्थियों का प्राप्तांक तीन मई तक जैक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. डाक के माध्यम से भेजा गया अंक पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा. तय तिथि पर अंक पत्र प्राप्त नहीं होने पर परीक्षार्थी अनुपस्थित माने जायेंगे. इस वर्ष मैट्रिक, इंटर के सभी स्कूल-कॉलेजों की परीक्षा गृह केंद्रों पर होगी.

डाउनलोड हो रहा प्रवेश पत्र :

रांची. मैट्रिक, इंटर के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहा है. स्कूल-कॉलेज जैक की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करायेंगे. मैट्रिक में 4.31 लाख व इंटर में 3.32 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola