बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, जीत हमेशा अच्छाई की होती है : सांसद

Updated at : 03 Oct 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, जीत हमेशा अच्छाई की होती है : सांसद

गुमला में जलाया गया रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला और नम आंखों से की गयी मां की विदाई

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया. गुमला, सिसई, बसिया, पालकोट, डुमरडीह, करौंदी, मुरकुंडा, मांझाटोली, चैनपुर, घाघरा प्रखंड में रावण दहन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मेला लगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. दशहरा के दिन मां की प्रतिमा व विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें लोग मां की गीतों पर थिरकते नजर आये. रावण दहन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. लोगों ने पूरे उत्साह के साथ विसर्जन में भाग लिया. दशहरा पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर था. खासकर बच्चे काफी उत्साहित थे. दशहरा पर्व का मुख्य कार्यक्रम गुमला शहर के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ. रावण दहन के चीफ गेस्ट गुमला सांसद सुखदेव भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, एसपी हरिश बिना जमां, एसी शशिंद्र बड़ाइक, एसडीओ राजीव नीरज, घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार थे. अतिथियों ने रावण दहन किया. रावण दहन के साथ ही गुमला में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इधर रावण दहन से पहले जम कर बारिश हुई. बारिश के कारण रावण भींग गया था. इसके बाद भी रावण धू-धू कर जला. रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ थी. बारिश के कारण सभी लोग छाता पकड़े थे. इधर, डुमरडीह उर्मी में भी रावण दहन कार्यक्रम हुआ. मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म और न्याय की स्थापना की थी. दशहरा में हम सभी अहंकार, अन्याय और लोभ का अंत करने और व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर सत्य और धर्म की स्थापना करने का संकल्प लेते हैं. दशहरा हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, जीत हमेशा सच्चाई और धर्म की होती है. आज के दिन हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें. उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहने की भी अपील की. मौके पर आलोक कुमार साहू, दीप नारायण उरांव, संतोष कुमार गुप्ता गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola