ePaper

पब्लिक मुददा : भकुआटोली में बिजली नहीं, सड़क बदहाल, सांप व बिच्छू के काटने का डर

Updated at : 20 Jul 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
पब्लिक मुददा : भकुआटोली में बिजली नहीं, सड़क बदहाल, सांप व बिच्छू के काटने का डर

गांव में 200 से भी अधिक घरों में बिजली कनेक्शन के विरूद्ध महज 25 केवी का ट्रांसफारमर लगाया गया है

विज्ञापन

: गांव में 200 से भी अधिक घरों में बिजली कनेक्शन के विरूद्ध महज 25 केवी का ट्रांसफारमर लगाया गया है

तीन माह पहले ट्रांसफॉर्मर हो गया खराब, सोलर प्लांट से बिजली खरीदकर रात में बल्ब जलाने को विवश हैं ग्रामीण.

20 गुम 8 में खराब ट्रांसफारमर के समीप ग्रामीण

20 गुम 9 में गांव घुसने का सड़क का हाल

20 गुम 10 में गांव की सड़क पर जलजमाव

20 गुम 11 में कुछ दूर तक वर्षो पहले बनी सड़क टूट रही है

20 गुम 12 में बिरसा उरांव

20 गुम 13 में बसंत गोप

20 गुम 14 में नवीन उरांव

20 गुम 15 में गुड्डा गोप

जगरनाथ पासवान गुमला

गुमला सदर प्रखंड के खोरा पंचायत स्थित भकुआटोली की लगभग 500 आबादी बरसात के मौसम में बिजली व सड़क समस्या का दंश झेलने को विवश हैं. नेशनल हाइवे 43 के किनारे बसे इस गांव में विगत तीन माह से बिजली नहीं है. गांव की यह समस्या कोई नयी नहीं है. गांव के लोग इस समस्या को विगत कई सालों से झेल रहे हैं. इसका मुख्य कारण गांव में विद्युत विभाग द्वारा अधिष्ठापित ट्रांसफारमर है. गांव में कनेक्शन के अनुरूप ट्रांसफारमर नहीं लगाया गया है. इस गांव में 200 से भी अधिक घर है. प्राय: घर में बिजली कनेक्शन है. लेकिन ट्रांसफॉर्मर महज 25 केवी का लगा हुआ है. बिजली की खपत अधिक और ट्रांसफॉर्मर का क्षमता होने के कारण गांव में सालों भर बिजली की समस्या व्याप्त रहती है. इसके साथ ही गांव की मुख्य सड़क भी बदहाल स्थिति में है. ग्रामीणों के अनुसार गांव की इन समस्याओं के बारे में पंचायत प्रतिनिधि को कई बार अवगत कराया गया है. लेकिन समस्या जस की तस है.

कहीं सड़क पर नुकीले बोल्डर, तो कहीं पानी जमा है

गांव की मुख्य कालीकरण सड़क विगत पांच-छह साल पहले बनी है. उक्त सड़क पर सड़क निर्माण संबंधित किसी प्रकार का बोर्ड अथवा शिलापट्ट अधिष्ठापित नहीं गया है. इसलिए यह नहीं बताया जा सकता है कि उक्त सड़क को किसके द्वारा निर्माण करायी गयी है. लेकिन निर्माण के बाद एक बार भी सड़क की मरम्मती नहीं करायी गयी. जिस कारण सड़क की स्थिति काफी बदहाल है. सड़क पर कहीं नुकीले बोल्डर निकल आये हैं तो कहीं-कहीं बीच सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या है. सड़क परर किये गये पीचिंग का ऊपर का लेयर उखड़ रहा है.

रात में सांप, बिच्छु व कीड़ो-मकोड़े के भय से 100 रुपये का रिचार्ज कराकर जलाते हैं बिजली

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली समस्या के कारण मजबूरी में जामटोली में लगे सोलर प्लांट का रिचार्ज कराकर बिजली जलाना पड़ रहा है. गांव से सटे जामटोली में सोलर प्लांट लगाया गया है. सोलर प्लांट से भकुआटोली, जामटोली सहित आसपास के गांवों में कनेक्शन दिया गया है. लेकिन उससे बिजली जलाने के लिए रिचार्ज कराना पड़ता है. कम से कम 100 रुपये और अधिकतम हजारों रुपये तक का रिचार्ज करा सकते हैं. ग्रामीण बताते हैं कि जो संपन्न हैं. वे अधिक का रिचार्ज कराते हैं. लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. रोज कमाते हैं तो रोज खाते हैं. किसी प्रकार 100 रुपये का रिचार्ज कराते हैं. उससे एक महीने तक दो बल्ब जला सकते हैं. दिन में बिजली की आवश्यकता नहीं पड़ती है. सांप, बिच्छु और कीड़ो-मकोड़े के भय से रात में बल्ब जलाते हैं. ताकि घर में रोशनी बनी रहे.

सरकार की फ्री बिजली से वंचित हैं : बिरसा

गांव के ग्रामीण बिरसा उरांव ने कहा है कि सरकार की फ्री बिजली योजना से हम गांव वाले वंचित हैं. गांव की समस्याओं से कई बार अवगत कराया गया. परंतु, प्रशासन व स्थानीय नेता हमारी बातों को नहीं सुन रहे हैं.

गांव की सड़क चलने लायक नहीं है : बसंत

ग्रामीण बसंत गोप ने कहा है कि गांव में व्याप्त बिजली समस्या से मुखिया को अवगत कराये हैं. लेकिन मुखिया द्वारा हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. गांव की सड़क भी चलने लायक नहीं है. हमलोग परेशान हैं.

रात को आवागमन में परेशानी है : नवीन

ग्रामीण नवीन उरांव ने कहा है कि बिजली नहीं रहने व सड़क कीचड़मय होने के कारण बरसात में सांप, बिच्छू सहित तरह-तरह के कीड़े मकोड़े का भय रहता है. सरकारी फ्री में बिजली दे रही है. लेकिन हमें लाभ नहीं मिल रहा है.

जहरीले जीव जंतुओं का डर है : गुडडा

ग्रामीण गुड्डा गोप ने बताया कि गांव में तीन माह से बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने से बिजली संबंधित काम नहीं हो पा रहा है. रात में अंधेरे में रहना पड़ता है. अभी बरसात का मौसम है. जहरीले जीत जंतुओं का डर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola