लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2026 9:38 PM
गुमला में जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान को लेकर समीक्षा बैठक
गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जनजातीय गरिमा उत्सव के सफल आयोजन व अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों, लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच तथा सैचुरेशन मोड में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि 25 मई 2026 तक जिले के 616 जनजातीय बाहुल्य व पीवीटीजी गांवों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से दूरस्थ व वंचित गांवों तक पहुंच बनाते हुए वहां निवासरत आदिवासी व पीवीटीजी समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि यह केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव स्तर पर योजनाओं की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करने का अभियान है. उपायुक्त ने बताया कि पूर्व में संचालित पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत जिन गांवों अथवा लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित नहीं किया जा सका था, उन्हें इस अभियान में प्राथमिकता के आधार पर सैचुरेशन मोड में शामिल किया जायेगा. बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि चिन्हित गांवों में कैंप आधारित गतिविधियों का आयोजन कर प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें. साथ ही स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, वित्तीय समावेशन व आजीविका से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










