बंदियों को सुविधाएं उपलब्ध करायें : अजीत सिंह

Updated:
विज्ञापन
बंदियों को सुविधाएं उपलब्ध करायें : अजीत सिंह

मंडल कारा गुमला का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गुमला. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला अजीत कुमार सिंह ने मंडल कारा गुमला का निरीक्षण किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम कुमार लाल गुप्ता, प्रभारी न्यायाधीश प्रतिक राज तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज ने पड़ताल की कि मंडल कारा में कोई बंदी अन्य बंदियों को डराता-धमकाता या प्रताड़ित तो नहीं कर रहा है. साथ ही बंदियों के बैठने की व्यवस्था, पठन-पाठन के लिए पुस्तकों की उपलब्धता, खेल सामग्री समेत व्यायाम उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली गयी. प्रधान जिला जज ने बंदियों और उनके परिवार से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के तहत बंदियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जायें. इस दौरान प्रिजन लीगल एड क्लीनिक व मुलाकाती हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डीएन ओहदार, विद्या निधि शर्मा, जितेंद्र सिंह, इंदु पांडे, जेल सुपरिटेंडेंट गोपाल चंद्र महतो, डीएलएसए के प्रकाश पांडे व पीएलबी एनोस बाखला आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola