नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से
Updated at : 25 Feb 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से
विज्ञापन
सिमडेगा. शहर के सलडेगा स्थित श्रीदेवी गुड़ी मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी चैती दुर्गा पूजा को भव्य व श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. आयोजन को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए प्रतिमा निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के अनुभवी मूर्तिकारों से कराने पर सहमति बनी. पंडाल निर्माण व विद्युत सजावट का जिम्मा ओड़िशा के कुशल कारीगरों को सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूजा के सफल आयोजन के लिए सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया. इसमें पूजा व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण व वित्तीय प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय बना कर कार्य करने व पूजा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में जानकारी दी गयी कि आगामी 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी. इस दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बैठक में अरुण सिंह, जगदीश सिंह, अजय वर्मा, राकेश कुमार चंचल, अशोक महतो, प्रेमजीत महतो, लक्ष्मी प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, दिलीप महतो, नागेंद्र पाठक, निरंजन प्रसाद, राजेंद्र महतो, प्रफुल महतो, गणेश महतो, अमित केसरी, मिथुन सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




