गुमला में बनेगा मॉडल मिट सेंटर : उपायुक्त

Updated at : 11 Jul 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में बनेगा मॉडल मिट सेंटर : उपायुक्त

जिले में संचालित उज्जना बिज्जना अभियान की विशेष समन्वय बैठक

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में संचालित उज्जना बिज्जना अभियान की विशेष समन्वय बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी सक्रिय फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को मजबूत करने तथा विशेष रूप से स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर विपणन व बाजार से जोड़ने पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया. एफपीओ की गतिविधियों को सीजन आधारित स्वरूप में संचालित करने, उत्पादन आधारित क्लस्टर तैयार करने व मार्केट लिंक को सशक्त करने पर बल दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारी स्वयं फील्ड विजिट कर एफपीओ सदस्यों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा करें, ताकि जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिले और ग्रामीण आर्थिक ढांचे को मजबूती प्रदान की जा सके. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के चिन्हित 23 सक्रिय एफपीओ के उद्यमों को और भी अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाये. बिशुनपुर प्रखंड में उत्पादित होने वाले चिप्सोना आलू के उत्पादन व प्रसंस्करण से जुड़ी योजना को प्लानिंग पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के सहयोग से इसे मूर्त रूप देने तथा उसके ब्रांडिंग की दिशा में पहल करने की बात कही. लघु वन उत्पाद लेमन ग्रास, इमली, करौंजी व लाह के वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण व सामूहिक विपणन की संभावनाओं की चर्चा में उपायुक्त ने संबंधित विभागों व संस्थाओं को इन गतिविधियों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने हेतु समन्वित कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान सदर प्रखंड में मॉडल मिट सेंटर के लिए रूम अलॉटमेंट की पुष्टि की गयी, जहां पोल्ट्री यूनिट की स्थापना व स्वच्छ जल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला उद्यमी समन्वयक, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola