अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर बच्चा स्कूल में का सपना साकार हो सके : डीसी

Updated at : 10 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर बच्चा स्कूल में का सपना साकार हो सके : डीसी

गुमला में हर बच्चा स्कूल में अभियान की शुरुआत, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

विज्ञापन

गुमला. हर बच्चा स्कूल में के संकल्प के साथ गुमला जिले में स्कूल रुआर 2026 अभियान संचालित किया जा रहा है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य 05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है, ताकि जिले का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे. अभियान में ड्रॉपआउट व अनामांकित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इसके तहत डोर-टू-डोर सर्वे कर छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इस पहल में शिक्षा विभाग के साथ-साथ आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. विद्यालयों को केंद्र बना कर नामांकन अभियान, प्रभातफेरी, अभिभावक संपर्क और जन-जागरूकता कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किये जायेंगे. अभियान की सतत निगरानी की जायेगी और ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अद्यतन डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित की जायेगी. इसके अलावा प्रवासी, दिव्यांग विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति को भी प्राथमिकता दी जायेगी. अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जायेगा और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जायेगा. अभियान की प्रभावी शुरुआत के लिए 11 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय कार्यशाला तथा 13 अप्रैल 2026 को प्रखंड स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी. इसके बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विद्यालय स्तर पर अभियान का व्यापक संचालन किया जायेगा. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पदाधिकारियों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों व अभिभावकों से अपील की है कि वे अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि गुमला जिले में हर बच्चा स्कूल में का सपना साकार हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola