गिंडरा गांव में कलशयात्रा से साथ महायज्ञ शुरू

हरे रामा, हरे कृष्णा, जय लक्ष्मी माता, जय दुर्गा माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र
गुमला. गुमला प्रखंड के गिंडरा गांव में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया. कलश यात्रा में गिंडरा, केसीपरा, मुरकुंडा, अंबवा समेत पूर्वी क्षेत्र व आसपास के गांवों के लगभग 1800 महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा जोलो कोयल नदी तट से यज्ञ स्थल गिंडरा स्थित यज्ञ स्थल में स्थापित किया गया. कलश यात्रा के दौरान हरे रामा, हरे कृष्णा, जय लक्ष्मी माता, जय दुर्गा माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा. कल्याण बाबा के नेतृत्व में आयोजित यज्ञ में कलश यात्रा को लेकर मुख्य यजमान राधेश्याम पाल सिंह, नीलम देवी, गोविंद पाल सिंह, रेखा देवी, जीतेश्वर सिंह, संतोष देवघरिया, पवन पाल सिंह, अनुपमा देवी, पितू गोप, ननकू बड़ाइक सपत्नीक यजमान ने कलश यात्रा के पहले पूजन किया. 10 विधि से स्नान के साथ पूजा की. वहीं कोयल नदी तट पर बनारस से आये पंडितों ने मां गंगा की आरती की. कल्याण बाबा ने बताया कि दूसरे दिन मंडप प्रवेश के साथ अग्नि मंथन होगा. कलश यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा जगह जगह पर पानी की व्यवस्था की गयी थी. पूज्य कथा वाचिका असिता किशोरी द्वारा प्रतिदिन कथा प्रवचन किया जायेगा. यज्ञ व कलश यात्रा को सफल बनाने में सभी भक्तों को अहम सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




