रसोई गैस की किल्लत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

Updated at : 10 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

रसोई गैस की किल्लत, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

विज्ञापन

गुमला. गुमला में रसोई गैस की किल्लत जारी है. लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. शुक्रवार को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने शहर के बेहराटोली में सुबह 10.30 बजे सड़क जाम कर दी. महिलाएं और पुरुष खाली सिलिंडरों के साथ सड़क पर उतर गये. उन्होंने सिलिंडरों को बीच सड़क पर कतारबद्ध रख दिया और वहीं बैठ कर विरोध शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अचानक हुए जाम का असर कुछ ही मिनटों में व्यापक हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, जिससे यातायात ठप हो गया. पालकोट की ओर से आने वाले कई लोगों को मजबूरन रास्ता बदल कर बाइपास से शहर पहुंचना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित है. बार-बार मां शेरावली इंडेन गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे. अधिकारियों ने जामस्थल पर पहुंच कर समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola