भगवान श्रीकृष्ण से हम प्रेरणा लें : शांति दीदी

Updated:
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण से हम प्रेरणा लें : शांति दीदी

ब्रह्माकुमारी शिव दर्शन भवन गुमला में जन्माष्टमी पर्व पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

: जन्माष्टमी पर शिव दर्शन भवन गुमला में कार्यक्रम 17 गुम 8 में कार्यक्रम में अतिथि 17 गुम 9 में श्रीकृष्ण पर झांकी प्रस्तुत करते बच्चे प्रतिनिधि, गुमला ब्रह्माकुमारी शिव दर्शन भवन गुमला में जन्माष्टमी पर्व पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की संचालिका ब्रह्माकुमारी शांति दीदी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, संत जेवियर कॉलेज रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा अग्रवाल, वार्ड कमिश्नर शैल मिश्रा, सीनियर एडवोकेट राजबल्लभ मिश्रा व व्यवसायी मनोज अग्रवाल, पुलिस लाइन गुमला से सब इंस्पेक्टर, ममता, अजिता, सुचिता, मंगल, अमित, शिव भाई मौजूद थे. इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने राधा-कृष्ण व गोपियों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया. राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा का प्रतीक है. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. भवन को फूलों व रोशनी से सजाया. ब्रह्मा कुमारी शिव दर्शन भवन द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य बच्चों व समाज में आध्यात्मिकता, संस्कार और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola