करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा
विज्ञापन
बिशुनपुर. मुख्यालय के प्लस टू स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय दसई करम पूर्व संध्या व मिलन समारोह का आयोजन किया गया. विभिन्न गांवों से आयी महिलाओं व पुरुषों ने आदिवासी परिधान में मंदार नगाड़ा की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव और समिति के अध्यक्ष बिरसाय उरांव, मुखिया रामप्रसाद बड़ाइक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने कहा करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ने व पारंपरिक मूल्यों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है. मैं इस आयोजन के लिए समिति और स्थानीय लोगों को बधाई देता हूं. कार्यक्रम में खोड़हा नृत्य और अन्य आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर सेरका मुखिया जयमती देवी, हेलता मुखिया सुशील मुंडा, सोमा उरांव, जोगेंद्र उरांव, संतोष उरांव, बंधन उरांव, प्रकाश बड़ाइक, कैलाश खेरवार, धनलाल उरांव, प्रकाश उरांव, जोशेफ उरांव, बिगलाल उरांव, चंद्रेश उरांव, संजय आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










