Jharkhand News: गुमला की अंजली ने जीता ब्रांड एंबेसडर ऑफ झारखंड का खिताब, मॉडलिंग में करियर बनाना है लक्ष्य

Updated at : 14 Oct 2021 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: गुमला की अंजली ने जीता ब्रांड एंबेसडर ऑफ झारखंड का खिताब, मॉडलिंग में करियर बनाना है लक्ष्य

गुमला की अंजली कुमारी ने ब्रांड एंबेसडर ऑफ झारखंड का खिताब अपने नाम की है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित मॉडलिंग के फानइल राउंड में अंजली ने बेहतर परफॉरमेंस कर इस खिताब को अपने नाम किया. अंजली क्लास 8 से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत करते हुए कई खिताब अपने नाम कर चुकी है.

विज्ञापन

Jharkhand News (जगरनाथ, गुमला) : गुमला की बेटी अंजली कुमारी ने ब्रांड एंबेसडर ऑफ झारखंड का खिताब अपने नाम की है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित मॉडलिंग के फाइनल राउंड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अंजली ने ये खिताब अपने नाम की.

गुमला शहर के सरनाटोली नदी टोली निवासी जगदीश दास की बेटी अंजली कुमारी के इस शानदार जीत के बाद क्राउनिंग टीवी एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग (सीरियल निमकी मुखिया की लीड एक्ट्रेस) एवं शो डायरेक्टर श्वेता तिवारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जी टीवी व एंड टीवी के होस्ट एवं एक्टर आरजे राहुल सिंह मौजूद थे.

Also Read: मां दुर्गा से गुमलावासी ले रहें आशीर्वाद, सुख-शांति की कर रहे कामना

बता दें कि अंजली उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, गुमला की 10वीं कक्षा की छात्रा है. इससे पहले वर्ष 2020 में अंजली द क्राउन ऑफ झारखंड भी रह चुकी है. उसने कक्षा 8वीं से अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुआत करते हुए अब तक कई खिताब अपने नाम किया है. अंजली के पिता जगदीश दास बैंक मैनेजर हैं, जबकि मां सुलेखा देवी गृहिणी हैं. अंजली ने कहा कि उसका सपना मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola