Jharkhand Agriculture Forecast : ऐसे मौसम में झारखंड के किसान इन बातों का रखें ख्याल, मौसम वैज्ञानिकों की ये है सलाह

Updated at : 05 Feb 2021 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Agriculture Forecast : ऐसे मौसम में झारखंड के किसान इन बातों का रखें ख्याल, मौसम वैज्ञानिकों की ये है सलाह

Jharkhand Agriculture Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (कांके) के कृषि सह मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉ वदूद के अनुसार विभिन्न फसलों/सब्जियों को तापमान के प्रतिकूल असर से बचाने के लिए मिट्टी में नमी की कमी नहीं होने दें. आवश्यकतानुसार नियमित रूप से सिंचाई करते रहें.

विज्ञापन

Jharkhand Agriculture Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (कांके) के कृषि सह मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉ वदूद के अनुसार विभिन्न फसलों/सब्जियों को तापमान के प्रतिकूल असर से बचाने के लिए मिट्टी में नमी की कमी नहीं होने दें. आवश्यकतानुसार नियमित रूप से सिंचाई करते रहें.

रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (कांके) के कृषि सह मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद कहते हैं कि संभव हो तो किसान खेत के आसपास धुआं करें. अगर गरमा सब्जी की खेती करना चाहते हैं, तो वे जल्द से जल्द खेत की जुताई कर उसमें नेनुआ, झिंगी, कद्दू, खीरा, कदीमा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा व अन्य लतरनेवाली सब्जियों को लगायें. जिन किसानों के पास सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं हो, वे इस समय मूंग की खेती कर सकते हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, किन जिलों में चलेगी शीतलहर, कब से हैं बारिश के आसार, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

राजधानी रांची और आसपास के इलाके में आज शुक्रवार आसमान साफ रहेगा. मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छह फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है व आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में शीतलहरी चलने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सात से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने व दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सात व आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में शीतलहरी चलने की संभावना है. खास कर चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड़ बढ़ेगी. गुरुवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 25.2 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, डालटेनगंज (मेदिनीनगर) का अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, चाइबासा का अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से मिल रही है ठंड से राहत, इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, पढ़िए क्या है पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola